Homeझारखंडरांची

झारखंड में 29 सितंबर तक बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची : झारखंड में मानसून अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कभी सुबह, तो कभी दोपहर और कभी शाम में बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक राज्यभर में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

दुर्गा पूजा पर भी बारिश का साया

इस साल दुर्गा पूजा के दौरान भी मौसम रंग में भंग डाल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पूजा की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

बारिश और वज्रपात की संभावना

25 सितंबर : कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश।
26-27 सितंबर : कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश।
28-29 सितंबर : कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश।

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

राजधानी रांची सहित राज्यभर में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सामान्य से 18 फीसदी अधिक बारिश

इस बार झारखंड में अब तक 1173.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा (992 मिमी) से करीब 18 फीसदी अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *