रांची

जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से शोभायात्रा एवं क्षमापना कार्यक्रम सम्पन्न

रांची। पर्वाधिराज पर्युषण के समापन अवसर पर रविवार को जैन श्वेताम्बर मंदिर, डोरंडा में सकल जैन श्वेताम्बर समाज की ओर से भव्य क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनांक 31 अगस्त को सुबह 8:30 बजे मंदिर परिसर से भगवान की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा में गायक अक्षय सेठिया एवं भजन मंडली के मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आये। यह शोभायात्रा तुलसी चौक, एजी मोड़, हाई कोर्ट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाओं, बच्चों व समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

इसके पश्चात सुबह 11 बजे से मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने धार्मिक गीत, मनमोहक नृत्य एवं नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। मंचन के माध्यम से मनुष्यों के कर्मों के आधार पर स्वर्ग-नर्क की झलक और तीर्थंकर भगवान के संदेशों को दिखाया गया। कार्यक्रम में श्रुति, खुशबू, रिद्धि, यशवी, कीर्ति, वंशिका, वेदिका, खुशी, प्रियंका बोथरा, सोनल नाहटा, मिस्टी, नेहा-राखी रामपुरिया, निर्वाण, प्रखर, चिराग, भविष्य, वाणी, प्रेक्षा, काव्या, श्रेयांस, अंजलि आदि बच्चों ने भाग लिया।

तेरापंथ सभा की ओर से 75 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सम्माननीय पुरुष एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घेवर चंद नाहटा, हर्ष गोलछा, रेणु जैन, रूबी बांठिया ने क्षमापना पर अपने विचार रखे। वहीं प्रकाश चंद नाहटा ने भगवान महावीर पर भजन प्रस्तुत किया। मंच संचालन सोनल नाहटा ने किया। दोपहर 1 बजे से स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, मुख्य संरक्षक संपतलाल रामपुरिया एवं अमरचंद बैंगानी ने सभी समाजजनों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की सफलता में छोटे लाल चोरड़िया, लब्धि जैन, राजकुमार रामपुरिया, अनिल कोठारी, राजेश पिंचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, संजय कोठारी, संतोष बेगानी, ज्योति रामपुरिया, शशि कोठारी, सुशीला सेठिया, कंचन भंसाली, कुसुम पारख सहित समस्त समाज का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *