प्रधानमंत्री मोदी ने दी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके 50वें जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग भी सीएम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, हेमंत सोरेन इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। उनके पिता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया था। वर्तमान में श्राद्ध कर्म चल रहा है, जिसके चलते सीएम शोक में हैं।
हेमंत सोरेन झारखंड के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाए हुए हैं। उनके जन्मदिन पर समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
