रांची : श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर मे दोपहर 12:30 बजे से श्री कृष्ण प्रणामी के सदस्यों एवं उनके परिवार के सौजन्य से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नन्दोत्सव एव भगवान की छठी महोत्सव के उपलक्ष्य मे 106 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का भी वितरण रविवार 10 सितंबर 2023 को दोपहर 12:30 बजे से किया जायेगा.
श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सयुंक्त कार्यक्रम 37 वां वार्षिक उत्सव श्री कृष्ण जन्मोत्सव, नन्दोत्सव एवं छठी महोत्सव का सयुंक्त कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को कलकता की रास मंडली द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी के सहयोग से संचालित किया जायेगा.