रांची : धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती खूंटी में 19 से 26 मार्च तक प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप आयोजित है. जिसमें महिला वर्ग से 6 राज्यों की टीम झारखंड, ओडिशा, मिजोरम, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की टीम भाग ले रही है, वहीं पुरुष वर्ग से 7 राज्यों की टीम झारखंड, उड़ीसा, प.बंगाल, बिहार, मिजोरम, असम और त्रिपुरा की टीम भाग ले रही है.
खूंटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर उत्साह
कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाले खूंटी में इस तरह राष्ट्रीय स्तर की पहली बार कोई भी प्रतियोगिता हो रही है. जिससे काफी उत्साह है. जिसकी तैयारी भी जोरों पर चल रही है. आज आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भोलानाथ सिंह एवं हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव माइकल लाल खूंटी स्टेडियम पहुंचे.
भोलानाथ सिंह ने सभी बिंदुओं का जायजा लिया

भोलानाथ सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया एवं हॉकी खूंटी के पदाधिकारियों से मिलकर उनसे तैयारियों के विषय में पूरी जानकारी ली. भोलानाथ सिंह खेल स्थल, खिलाड़ियों के आवास स्थल, भोजन स्थल सहित ऑफिशियल के रहने का स्थल सहित आयोजन से सबंधित सभी बिंदुओं का जायजा लिया. इस मौके पर हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.