खेलरांची

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के प्रेम कुमार महतो ने जीता कांस्य पदक 🥉

इंदौर (मध्य प्रदेश), 5 अक्टूबर 2025 — इंदौर में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ट्रायथलन प्रतियोगिता 2025 के पहले दिन झारखंड के खिलाड़ी प्रेम कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

पहले ही दिन झारखंड टीम को पदक दिलाकर प्रेम कुमार महतो ने टीम का मनोबल बढ़ाया है और आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।

प्रेम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम के प्रशिक्षक शिवा कुमार महतो, मनु कुमार राणा, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष एस.के. पांडे, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मृत्युंजय सिंह, शैलेंद्र पाठक, तथा धनबाद जिला संघ की अध्यक्ष पूजा पांडे, महावीर प्रसाद महतो, तरुण मुखिया, दावेश कुमार तिवारी, और अभिषेक पांडे ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रेम कुमार महतो की यह उपलब्धि झारखंड के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *