देश

PM मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को याद किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है। उनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदली। उन्होंने दिखाया कि साहस और सादगी महान परिवर्तन ला सकते हैं। हम उनके बताए मार्ग पर चलकर विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

राजघाट के बाद PM मोदी विजय घाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को मजबूत किया। ‘जय जवान जय किसान’ का उनका नारा देशभक्ति की भावना जगाता है। वे हमें सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करते हैं।”

राष्ट्रपति का संदेश

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से गांधी जी के आदर्शों का पालन करने और स्वच्छ, सक्षम व समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अस्पृश्यता, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *