Brajendra

पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित जवाहरलाल नेहरू, ब्रजेंद्र सिंह ने कहा-  भारतीय इतिहास के एक मजबूत स्तंभ थे

राँची

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित नेहरू भारतीय इतिहास के एक मजबूत स्तंभ थे.

आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे

पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे. उनकी विदेश नीति आज भी प्रासंगिक है. आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है. भारत निर्माण में पंडित नेहरू जी का योगदान अग्रणी व महत्वपूर्ण रहा है, जिससे देश को एक नई दिशा मिली है. वे सादगी के प्रतीक थे.

नेहरू जी का बच्चों के प्रति प्रगाढ़ प्रेम था

भारतीय इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है. नेहरू जी का बच्चों के प्रति प्रगाढ़ प्रेम कोशिश स्नेह के कारण प्यार से बच्चे पंडित नेहरू जी को चाचा नेहरू कहा करते हैं. भारतीय इतिहास में नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाते हुए देश में बड़े- बड़े कल-कारखाने की नींव रखी.

रोजगार के हजारों संसाधन स्थापित किये

देश में उन्होंने बड़े- बड़े कल कारखाने एवं लोगों को जीवन और जीविका से जोडते हुए उन्होंने रोजगार के हजारों संसाधन स्थापित किया. जिसमें झारखंड अछूता नहीं है. उन्होंने सिंदरी कारखाना,बोकारो प्लांट सहित अनगिनत कल कारखाने को देश में स्थापित कर रोजगार का सुनिश्चित संसाधन उपलब्ध कराने का काम किया.

एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय रहा

नेहरू जी के द्वारा देश में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना के साथ सभी को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय रहा है. वर्तमान केंद्र सरकार को नेहरू जी के कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है.

मोदी सरकार सिर्फ बड़ी- बड़ी बातें करने का काम कर रही

श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने का काम कर रही है इसके अलावे 09 सालों में एक भी उपलब्धि देश हित में नहीं रही है. मोदी सरकार देश में लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने के साथ- साथ अपनी विफलताओं को छुपाने के बजाय देश हित में नेहरू जी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से प्रेरणा लेने की दरकार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *