पलामू

पलामू: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी TPC नक्सली मुखदेव ढ़ेर

Ranchi : पलामू के मनातू में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता हाँथ लगी है। सुरक्षाबलों ने टीएसपीसी के जोनल कमांडर मुखदेव यादव को मार गिराया है। मुखदेव यादव पर 5 लाख का इनाम था। सीआरपीएफ की प्लानिंग पर झारखंड पुलिस को सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को निशाना बनाकर एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया था। इस अभियान में कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य सुरक्षा बल के जवानों को शामिल गया. पुलिस की टीम मनातू के जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन कर रही थी, तभी टीपीसी के उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार को चला पुलिस का यह ऑपरेशन टीपीसी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस ऑपरेशन में 200 से भी ज़्यादा जवानों को लगाया गया है।

गौरतलब है कि पलामू के मनातू, तरहसी और चतरा के सीमावर्ती इलाकों को टीपीसी ने अपना गढ़ बना रखा है. शशिकांत के दस्ते में 8 से 10 सदस्य शामिल हैं, जिनमें इनामी नक्सली मुखदेव यादव और नगीना भी शामिल था।

पलामू में मुठभेड़ में शहीद हुए थे 2 जवान

बीते तीन सितंबर को पलामू में ही हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ की उस घटना में टीपीसी के दस्ते के साथ मुखदेव भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *