राँची : आपको सूचित किया जा रहा है की झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को 9 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर कोर्ट रोड रांची में सीनियर महिला-पुरुष चॉकबॉल खेल का ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा हैं.
जिसमे झारखंड राज्य के किसी भी जिले के स्कूल, कॉलेज या अन्य किसी भी खेल के खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं. इस चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी दिनांक 21 से 25 अक्टूबर तक नागौर राजस्थान में आयोजित 15 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला-पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जिसमे झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ का प्रतिनिधत्व करेगें. जो भी इच्छुक खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो अधिक जनकारी के लिए मोबाईल ना 8789466728 में संपर्क कर सकते हैं.