रांची : रांची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल मैदान में एक दिवसीय आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
प्रतियोगिता में रांची जिला की सभी वॉलीबॉल टीमें भाग ले सकती है
इस प्रतियोगिता में रांची जिला की सभी वॉलीबॉल टीमें भाग ले सकती है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला का खिलाड़ी होना आवश्यक है. सभी टीमों से अनुरोध है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संजय ठाकुर, कार्यकारी सचिव, रांची जिला वॉलीबॉल संघ, से 9431176453, राम सुधीर झा से 94313 91768 एवं अंकित तिग्गा से संपर्क किया जा सकता है.