विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने नेहा महतो का किया सम्मान
रांची। झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमती नेहा महतो का शनिवार को उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में कबड्डी संघ के प्रशिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश कुमार, एथलेटिक्स से जुड़े राजू साहू, रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य, रांची विश्वविद्यालय एवं झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ से जुड़े विजय वर्मा, खो-खो के तपन कुमार रावत तथा खो-खो संघ के सचिव संतोष कुमार उपस्थित रहे।
इसके अलावा कबड्डी प्रशिक्षण शिविर से जुड़े उमेश दास, विक्की शर्मा, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम में रांची जिला एथलेटिक संघ के रामप्रसाद साहू और संघ के सचिव प्रभाकर वर्मा सहित अनेक खिलाड़ी व खेल प्रेमी शामिल हुए।
