रामगढ

डबल मर्डर और रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़, 17 सितंबर । पलामू जिले में डबल मर्डर और रामगढ़ में रंगदारी जैसी संगीत वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार कर लिया गया है। पांडे गिरोह के लिए सुनील बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति है। उसके जरिये ऐसी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया है, जिसे कोई दूसरा सदस्य कर नहीं सकता। इस मामले की जानकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि सुनील धोबी ने पतरातू प्रखंड क्षेत्र में रंगदारी मांगने के अलावा गोली भी चलाई थी। साथ ही एक पोकलेन को जलाया था। इस मामले में उसके खिलाफ 70/ 2022 कांड दर्ज किया गया था। इस मामले में न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट भी निर्गत था।

कई वर्षों से पुलिस कर रही थी तलाश

पुलिस सुनील धोबी की तलाश पिछले कई वर्षों से कर रही थी। इसी बीच पलामू जिले में भी भारत पांडे और उसके एक दोस्त की हत्या कांड में भी सुनील धोबी संलिप्त था। उस कांड में भी सुनील के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।

रामगढ़ में फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था सुनील

पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि रामगढ़ जिले में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सुनील आया था। पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली। उन्हें यह बताया गया था कि पांडे गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर वह योजना बना रहा है। सुनील के खिलाफ झारखंड में 10 मामले दर्ज हैं। 9 मामला रामगढ़ जिले में ही दर्ज है, एक मामला पलामू जिले में है।

8 फीट की दीवार फांदने वाला सुनील ने बनाया मेडिकल का बहाना

सुनील धोबी ने गिरफ्तारी के बाद खुद को मेडिकली अनफिट होने की बात कही। उसने पुलिस को बताया कि उसके पीठ की तीन हड्डियां पहले से टूटी हुई हैं। जिसकी वजह से उसे बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने उसके ठिकाने पर पहुंची थी, तो वह बड़ी तेजी से भागा था। यहां तक कि 8 फीट की दीवार फांद कर उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन इस बार वह बच नहीं पाया। प्रेस कन्फ्रेंस में भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *