रांची में राष्ट्रपति दौरे को लेकर नो-फ्लाइंग जोन घोषित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रांची, 30 जुलाई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित झारखंड दौरे के मद्देनजर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक और राजभवन तक के 200 मीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
यह आदेश ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून जैसी सभी उड़ान गतिविधियों पर लागू होगा। कोई भी व्यक्ति या संस्था इस क्षेत्र में इनका प्रयोग नहीं कर सकेगी। अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार ने बताया कि यह निषेधाज्ञा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत जारी की गई है। यह 31 जुलाई की सुबह 6 बजे से 1 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।
🇮🇳 राष्ट्रपति का दो दिवसीय झारखंड दौरा – प्रमुख कार्यक्रम
- 31 जुलाई (बुधवार):
- 12:20 PM – राष्ट्रपति का विमान कोलकाता से देवघर पहुंचेगा।
- देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत।
- 4:00 PM – देवघर से रवाना होकर
- 5:25 PM – रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
- रात्रि विश्राम राजभवन, रांची में करेंगी और गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी।
- 1 अगस्त (गुरुवार):
- 9:30 AM – रांची से दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) रवाना।
- वहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा धनबाद।
- 11:10 AM – आईआईटी-आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल।
- 3:20 PM – धनबाद से दुर्गापुर लौटेंगी और वहाँ से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
🔐 सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीनों जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।
