खेलरांची

झारखंड महिला कबड्डी टीम बनी उपविजेता, रांची पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

रांची : झारखंड राज्य की महिला कबड्डी टीम 72 वी सीनियर नेशनल प्रतियोगिता चंडीगढ़ 25 से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में उपविजेता रही। उपविजेता झारखंड महिला कबड्डी टीम के रांची आगमन पर रेलवे स्टेशन में झारखंड राज्य कबड्डी संघ एवं रांची जिला कबड्डी संघ के द्वारा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक हरीश कुमार, संघ के अध्यक्ष तपन रावत, मैनेजर अंगद सिंह, नीतू नाग एवं पुरुष खिलाड़ियों का भी भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञातव्य हो कि फाइनल में झारखंड महिला टीम हरियाणा के हाथों पराजित हुई। झारखंड की स्नेहा थापा को खेल के बेहतर प्रदर्शन पर महिला वर्ग में वेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। मौके पर संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि सभी उपविजेता झारखंड महिला कबड्डी खिलाड़ियों को झारखंड राज्य कबड्डी संघ की ओर से शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।

रांची आगमन पर खिलाड़ियों के स्वागत में संघ के संरक्षक रमेश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, चंचल भट्टाचार्य, महासचिव संजय कुमार झा, जिला संघ के सचिव सुनील कच्छप, उमेश दास, प्रदीप तिर्की, शिव सागर,नीरज कुमार, रमन कुमार, रमन कुमार ज्योति रंजन, छोटेलाल साहू,सहित सीनियर खिलाड़ी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *