रांची

रिसर्च विंग के रूप में विकसित होगा एंपावर झारखंड: आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची, 27 जुलाई 2025 — राजधानी रांची के एक होटल में रविवार को एंपावर झारखंड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आदित्य विक्रम जायसवाल ने की, जिसमें राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान जायसवाल ने घोषणा की कि एंपावर झारखंड को एक रिसर्च विंग के रूप में विकसित किया जाएगा। यह विंग राज्य सरकार को आजीविका, कृषि, बागवानी (हॉर्टिकल्चर), ट्राइबल इकोनॉमी, टूरिज्म कॉरिडोर तथा स्थानीय रोजगार जैसे विषयों पर शोध कर सुझाव और रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड को आत्मनिर्भर बनाना और राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन को रोकना है। इसके लिए एक समर्पित रिसर्च टीम का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर अनूप शाहदेव ने अक्टूबर माह में एक टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों को आजीविका से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में भुवनेश ठाकुर, अपूर्वा बरियार, किनीता सिन्हा, सरवर पॉल, और एलन एंड्रयू सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *