खेलधनबाद

धनबाद जिला कराटे संघ के सचिव राजेश सिंह का निधन

धनबाद, 30 जुलाई । धनबाद जिला कराटे संघ के सचिव राजेश सिंह का सोमवार को पाटलिपुत्र अस्पताल, धनबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार (29 जुलाई) को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार संध्या लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजेश सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनका असामयिक निधन न केवल धनबाद जिला कराटे संघ बल्कि स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

संघ के सदस्यों सहित खेल जगत में शोक की लहर है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *