भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने पदभार संभाला

राँची

रांची : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में समारोह पूर्वक पदभार संभाला. मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने आरती सिंह को सम्मानित किया.

महिला मोर्चा आरती सिंह के नेतृत्व में बढ़िया काम करेगी

समारोह में भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा आरती सिंह के नेतृत्व में बढ़िया काम करेगी. आगामी चुनावों में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी और आरती सिंह के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाएं बेहतर काम कर डबल इंजन की सरकार बनाएंगी.

केंद्र तथा राज्य में दोनों जगह हमारी भाजपा की सरकार बनेगी

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा महिला मोर्चा अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी और केंद्र तथा राज्य में दोनों जगह हमारी भाजपा की सरकार बनेगी. सभी क्षेत्रों में महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है. मोदी ने महिलाओं के सम्मान के साथ उनको अनेक लाभकारी योजनाएं भी दिए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है.

इस मौके पर ये रहे शामिल

इस मौके पर देश की भूतपूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती भी मनाई गई. समारोह में मंच संचालन डॉ सीमा सिंह ने किया. समारोह में भाजपा प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह, मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला परिषद के सदस्य शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *