रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं बिहार स्पोर्टस डेवलपमेंट ऑथोरिटी, पटना के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पटना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित हो रही 18वी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बोकारो के स्नेहा कुमारी ने बालिका 16 वर्ष ऊंची कूद में 1.40 मीटर जंप कर रजत पदक जीता. वहीं गुमला के साकेत मिंज ने बालक 14 वर्ष 600 मीटर में 1मिनट 22 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता.
उपलब्धि पर इन्होंने दी बधाई
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, मधुकान्त पाठक, सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, एस.के. पाण्डेय, डॉ प्रभात शंकर, बिनोद सिंह, आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, रणवीर सिंह, अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह, सिद्धू किस्कू, मनोज कुमार, जितेंद्र कच्छप, मो फरीद, अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी.