District Athletics Competition

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता : झारखंड से 06 तकनीकी पदाधिकारी नामित, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने दी बधाई

खेल

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नयी दिल्ली एवं बिहार स्पोर्टस डेवलपमेंट ऑथोरिटी, पटना के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,पटना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के कुल 06 तकनीकी पदाधिकारियों तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व निर्वहन करने हेतु नामित किया गया है.

ये हैं नामित तकनीकी पदाधिकारी

शिव कुमार पांडेय, संजेश मोहन ठाकुर (रांची), अशोक भट्टाचार्य, अरबिन्द कुमार (सअनि बोकारो), योगेश यादव (साहेबगंज), मो. फरीद (धनबाद) प्रमुख हैं. ज्ञातव्य हो इस प्रतियोगिता में देश भर के  599 जिलों के 5472 बालक तथा बालिका एथलीट अंडर 14 एवं अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे.

इन्होंने दी बधाई

राज्य के नामित सभी तकनीकी पदाधिकारियों को खेल निदेशक के अलावा भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक,  झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, आशु भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी जिला संघ के पदाधिकारी वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, संजय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह, नीरज राय, राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *