राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजिता मिंज और राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी विजय लकड़ा ने की सगाई, हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर दी बधाई

यूटिलिटी

Ranchi : पूर्व में हॉकी झारखंड टीम और वर्तमान समय में एस.एस.बी. में कार्यरत रहकर उसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही सेवई चामू टोली निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजिता मिंज एवं कई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर राज्य के लिए कई पदक जीत चुके लचड़गढ़ निवासी राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी विजय लकड़ा की सगाई आज रंजिता मिंज के गांव स्थित घर में हुई.

इन दोनों के सगाई कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष विजय लकड़ा, पंखरासियस टोप्पो, कोच मरियम सोरेंग, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अल्फा केरकेट्टा,राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक तिग्गा , अनमोल टोप्पो, मैक्सिमा एक्का, अल्बीना तिर्की, कुमुदनी कुल्लू, अंजना डुंगडुंग, रोहिता मिंज सहित कई हॉकी खिलाड़ी एवम खेल प्रेमी उपस्थित होकर दोनो को आशीर्वाद और बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *