![](https://scontent.fpat1-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/471822387_471471219323030_8656829635050235772_n.jpg?stp=dst-jpg_s720x720_tt6&_nc_cat=109&ccb=1-7&_nc_sid=127cfc&_nc_ohc=XKfki09j8qEQ7kNvgG3hsXO&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fpat1-1.fna&_nc_gid=ANhR9SjEiSpQwt-YiliDf6T&oh=00_AYAm6-gQcexl2k99n3KY5j2m0XzbWlD1xn1hUk18H3qE2w&oe=67772A62)
सिमडेगा : सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत बासेन कुम्हार टोली वासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमुदनी कुल्लू सिमडेगा जिला के ही तामड़ा निवासी अमित सोरेंग के साथ शादी के बंधन में बंधी. कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य के लिए कई पदक जीत चुकी कुमुद्नी कुल्लू वर्तमान में सीमा सशत्र बल में कार्यरत है और अभी भी इसी टीम से राष्ट्रीय प्रतियोताओ में भागीदारी करती है, जबकि उसके पति झारखंड पुलिस में कार्यरत है.
करंगागुड़ी चर्च में धार्मिक रितिरिवाज से विवाह के उपरांत उसके घर में सारे कार्यक्रम हुए. विवाह कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पैंखरासियुस टोप्पो, टिंटस बड़ा, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अल्फा केरकेट्टा, जूनियर भारतीय महिला टीम की सदस्य सह कुमुदनी की छोटी बहन नीरू कुल्लू, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मक्सीमा एक्का, रंजिता मिंज, अल्बिना तिर्की, इभा केरकेट्टा, रेशमा सोरेंग, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, राहुल तिर्की, समीर डुंगडुंग सहित कई राष्ट्रीय हॉकी सामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी ने वर वधु को गिफ्ट स्वरूप पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.