राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने स्व. शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची, 8 अगस्त 2025 — झारखंड के अभिभावक और राज्य के निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री दिसुमगुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन (4 अगस्त 2025) पर आज संध्या 4 बजे हॉकी टर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की, खेल निदेशक शेखर जमुआर (IAS), डॉ. सरोजनी लाकड़ा (IPS), हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विजेता व पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सुमराय टेटे, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सहायक निदेशक SAI रांची करण साधवानी, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच राजेश सिंह, कई राष्ट्रीय स्तर के कोच, वरिष्ठ खिलाड़ी, शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षक और विभिन्न खेलों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की ने कहा, “शिबू सोरेन जी का निधन हमारे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया।”
खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
