रांची

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट


रांची, 01 अगस्त । झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए कार्यसूची की जानकारी दी।

अध्यक्ष ने बताया कि यह मानसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित हैं। 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

अपने संबोधन में अध्यक्ष ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्वस्थता का उल्लेख करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का राज्य के निर्माण और विकास में अहम योगदान रहा है। इसके साथ ही सदन ने दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सत्र की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पूर्व षष्ठम विधानसभा के तृतीय मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से उनके कक्ष में भेंट कर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री का स्वागत राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग) वंदना दादेल और विधानसभा प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *