गिरिडीह

विधायक कल्पना सोरेन ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, जनता की समस्याओं का भी किया समाधान

कल्पना

Giridih : गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने शारदीय नवरात्र के सप्तमी पूजा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका और क्षेत्रवासियों एवं पूरे राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक जब पूजा पंडालों में पहुंचीं तो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

इसी क्रम में कल्पना सोरेन गिरिडीह परिसदन पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट की। क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। विधायक ने ध्यानपूर्वक सभी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर वह हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *