रांची : भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश के भोपाल समेत देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पयर्टन,कला, संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची के अधीनस्थ भाग ले रहे तीरंदाजी टीम के विष्णु चौधरी एवं पी. नागेश्वरी की जोड़ी ने आज जबलपुर में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता.
खेल सचिव व अन्य ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, झारखंड टीम के चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, झारखंड तीरंदाजी संघ पूर्णिमा महतो, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं टीम कोच प्रकाश राम, स्वेता पांडे, टीम मैनेजर अनिल कुमार को बधाई दी.