खेलझारखंड

रांची में मेगा खेल महोत्सव 29 से 31 अगस्त तक: 1100 खिलाड़ी होंगे शामिल


रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय मेगा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन झारखंड सरकार के खेल एवं युवा मामले निदेशालय द्वारा किया जा रहा है।

उद्घाटन और समापन समारोह

खेल महोत्सव की शुरुआत 29 अगस्त को सुबह 10 बजे जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में होगी। इसमें खेल मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 31 अगस्त को शाम 5 बजे उसी स्थान पर आयोजित होगा।

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान

महोत्सव के दौरान राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उनके बेहतरीन प्रदर्शन और खेल में योगदान को देखते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

छह खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं

इस महोत्सव में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी और तैराकी जैसे छह प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन मुकाबलों में झारखंड के करीब 1100 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक खेल के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह आयोजन राज्य के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *