पलामू

आरएसएस के पूर्व विभाग संघ चालक का हुआ अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा हुए शामिल

पलामू, 19 अगस्त ।भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू के पूर्व विभाग संघ चालक ध्रुव नारायण सिंह का मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ।

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य कई लोग शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से सड़क मार्ग द्वारा पलामू पहुंचे। मेदिनीनगर पहुंचने पर वे सीधे कोयल नदी तट स्थित राजा हरिश्चंद्र घाट पर पहुंचे और अंतिम संस्कार में भाग लिया। अर्जुन मुंडा ने ध्रुव नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव नारायण सिंह की कमी हमेशा Lलेगी। निकट भविष्य में उनकी भरपाई संभव नहीं लगती। अर्जुन मुंडा ने मनोज सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना जताई और दुख की इस घड़ी में धीरज रखने की सलाह दी।

बताते चलें कि लंबे समय से बीमार चल रहे ध्रुव नारायण सिंह का सोमवार को हार्ट अटैक से मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनकी उम्र 80 वर्ष के आसपास थी। वह अपने पीछे चार पुत्र, तीन पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *