
रांची : 07 से 13 मई 2025 तक राजगीर, बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 2025,(U 18) में आज खेले गए महिला वर्ग के हॉकी मैच के सेमीफाइनल में झारखंड महिला हॉकी टीम ने आज अपने चिरप्रतिद्वंदी हॉकी हरियाणा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गई.झारखंड टीम की ओर से स्वीटी डुंगडुंग ने दो गोल और सरोज मुंडरी ने एक गोल की.
झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री संदीप कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह, उपनिदेशक राजेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी चतरा सह चीफ डी मिशन तुषार राय, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोणबेगी, रजनीश कुमार, असरिता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा, साझा के मणिकांत, देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी.