Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games : झारखंड बालिका हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने जताया हर्ष  

खेल झारखण्ड

Khelo India Youth Games : ग्वालियर में आयोजित हॉकी मैच में झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया. झारखंड बालिका हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश को पेनल्टी में 4-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता. खेलो इंडिया यूथ गेम्स खेल एवंयुवा मामले, भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश व दिल्ली में आयोजित है.

खेल सचिव व अन्य ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास, हॉकी इंडिया के भोला सिंह, चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने हॉकी बालिका टीम को बधाई दी है.

टीम में शामिल खिलाड़ी

Khelo India Youth Games : रजनी केरकेट्टा, प्रमोद्नी लड़का, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, टीम कोच, मैनेजर- मनोहर टोपनो, प्रतिमा, संतोष कुमार, हिमांशु, आदम होरो शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *