खेलरांची

खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग का सफल आयोजन

गोविंद विद्यालय, जमशेदपुर में लगभग 200 महिला खिलाड़ी शामिल

जमशेदपुर : महिला खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग के तहत वुशु प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के गोविंद विद्यालय में हुआ। आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों तथा ईस्ट सिंहभूम जिला वुशु संघ के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

उद्देश्य
अस्मिता लीग का मकसद महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की पहल करना है।

मुख्य अतिथि
उद्घाटन समारोह में समाजसेवी विकास सिंह मुख्य अतिथि रहे। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी अरुणा मिश्रा और युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य शाखा के सचिव मनोज भोमिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता और विजेता
लगभग 200 महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों (सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर) की सानसाऊ स्पर्धाओं में भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

निर्णायक मंडल
निर्णायक मंडल में धनंजय गौतम (जिला संघ), विमला टोप्पो, निशांत तिर्की, श्रेया उरांव एवं लक्ष्य सोरेन (राज्य संघ) शामिल रहे।

विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर झारखंड राज्य वुशु संघ के निदेशक एवं वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट शिवेंद्र दुबे भी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *