खेलरांची

जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 की विजेता झारखंड टीम का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत


Ranchi : काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता बनने के बाद टीम आज हवाई मार्ग से रांची पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही खिलाड़ियों, कोच सुधीर गोला और सभी सहयोगी सदस्यों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, रजनीस कुमार, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, पवन सिंह, सेंटर फॉर एक्सीलेंस के हॉकी खिलाड़ी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *