जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ी आमंत्रित

खेल झारखण्ड

रांची : जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप साईं सेंटर, बेंगलुरु में 10 अप्रैल से 27 मई तक लगेगा. इसके लिए झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है.

दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बाड़ा होगी शामिल

हॉकी इंडिया के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्र लिखकर बताया है कि दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बाड़ा को राष्ट्रीय कैंप के लिए बुलाया गया है. तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं.

ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन हैं महिमा टेटे

महिमा टेटे सिमडेगा जिला सदर प्रखंड के बरकीछापर गांव की रहने वाली हैं. वे ओलंपियन सह एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सलीमा टेटे की छोटी बहन हैं. दीपिका सोरेंग और काजल बाड़ा सिमडेगा के ही केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुडी की रहने वाली हैं. दीपिका और महिमा टेटे पूर्व में भी जूनियर भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

भोलानाथ सिंह व अन्य ने दी बधाई

तीनों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में आमंत्रण पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *