खेलझारखंड


JSCA AGM: संसाधनों के दुरुपयोग पर रणजीत सिंह और संतोष सिंह की आजीवन सदस्यता समाप्त

रांची। JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने कई अहम फैसले लिए। बैठक में संघ के संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप में रणजीत सिंह और उनके भाई संतोष सिंह की आजीवन सदस्यता ध्वनि मत से समाप्त कर दी गई।

दोनों पर आरोप था कि उन्होंने JSCA के संसाधनों का उपयोग अपनी निजी व्यावसायिक संस्था के लिए किया। इससे पहले शनिवार शाम को JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने भी दोनों को संघ से बाहर करने की सिफारिश की थी।

**एसबी सिंह पर जांच समिति गठित
AGM में पूर्व क्यूरेटर एसबी सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता का मामला भी उठाया गया। आम सदस्यों की मांग पर उनके खिलाफ जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

नई चयन समितियों की घोषणा

सीनियर चयन समिति चेयरमैन – मनीष वर्धन; सदस्य – मनोज यादव, सुब्रतो घोष, अजय यादव
जूनियर चयन समिति: चेयरमैन – राहुल शुक्ला; सदस्य – संजीव गुप्ता, सन्नी दास, राजेश झा
महिला चयन समिति: चेयरवूमन – कविता राय; सदस्य – चरणजीत कौर, मनोज सिंह, बालाशंकर झा

जस्टिस अजय कुमार बिष्ट बने ओम्बुड्समैन और एथिक्स अफसर
सत्र 2025-26 के लिए JSCA ने जस्टिस अजय कुमार बिष्ट को ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *