झामुमो नेताओं ने पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक, शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रांची, 28 जुलाई : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति की ओर से सोमवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच फल, फूल और दूध का वितरण भी किया गया।
🕉️ भगवान शिव से की गई विशेष प्रार्थना:
पूजा कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर गुरुजी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा,
“सावन की तीसरी सोमवारी पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भगवान शिव से दिशाेम गुरु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हमें विश्वास है कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से गुरुजी जल्द ही स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे।”
🙏 भक्ति भाव और संगठनात्मक एकता का उदाहरण:
पूरे आयोजन को संपूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनात्मक भागीदारी और संगठनात्मक एकता देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक झा, विक्की यादव और अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
👥 उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी:
इस आयोजन में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे:
विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार और अन्य दर्जनों कार्यकर्ता।
पवन जेडीया (केंद्रीय सदस्य व जिला संयोजक मंडली सदस्य)
अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, बीरू साहू, अरुण वर्मा
मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा
