पूर्वी सिहंभूमि

3री एशियन यूथ गेम्स के लिए झारखंड के हिमांशु सिंह बहरीन रवाना


भारतीय टीम में शामिल होकर करेंगे ऊंची कूद स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर, 21 अक्टूबर । झारखंड के लिए गर्व की बात है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रतिभावान एथलीट हिमांशु कुमार सिंह को 3री एशियन यूथ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता ओलंपिक कमिटी ऑफ एशिया द्वारा 23 से 26 अक्टूबर तक बहरीन नेशनल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।


नई दिल्ली से भारतीय टीम के साथ हुए रवाना

हिमांशु कुमार सिंह भारतीय एथलेटिक्स टीम के साथ नई दिल्ली से बहरीन के लिए रवाना हो गए हैं। वे 24 अक्टूबर को होने वाली ऊंची कूद (High Jump) स्पर्धा में भारत की ओर से हिस्सा लेंगे।


राज्य के खेल पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

हिमांशु के चयन और प्रस्थान पर राज्यभर में खुशी का माहौल है।
खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी. डी. सिंह, सचिव एस. के. पांडे, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, एथलेटिक्स सचिव रविंद्र मुर्मू, कोच विनोद सिंह, योगेश यादव, आशु भाटिया और प्रभात रंजन तिवारी समेत सभी पदाधिकारियों ने हिमांशु को शुभकामनाएं दीं और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *