झारखंड के अभिषेक कुमार लखनऊ रवाना, U-23 भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा
रांची : झारखंड के उभरते हुए कुश्ती पहलवान अभिषेक कुमार को बड़ा अवसर मिला है। वे U-23 सीनियर भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर के लिए सोमवार को लखनऊ रवाना हुए। यह शिविर आगामी 22 से 26 अक्टूबर तक सर्बिया के नोवी साद में होने वाली U-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
अभिषेक कुमार इस शिविर में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय कुश्ती टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
झारखंड के लिए गौरव का क्षण
अभिषेक की उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और खेल से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। झारखंड के इस होनहार पहलवान से उम्मीद जताई जा रही है कि वे न सिर्फ राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे, बल्कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
