file photo

मौसम अभी रहेगा साफ : तीन दिनों तक तीखी धूप, तापमान भी बढ़ेगा

झारखण्ड

झारखंड का मौसम बारिश के बाद फिर बदल गया है. आज तेज धूप खिली है. कल शनिवार को काफी बारिश हुई. इसके बाद से मौसम साफ़ हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रविवार से मौसम साफ और शुष्क रहेगा.

अगले तीन दिनों के दौरान तीखी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब आसमान में बादल छंटने से अगले तीन दिनों के दौरान तीखी धूप खिलेगी. यह तीखी धूप अब सताएगी. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. मौसम में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है. अनुमान है कि रांची में अधिकतम तापमान पांच डिग्री और जमशेदपुर में यह आठ से नौ डिग्री तक बढ़ सकती है. राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान के साथ गर्मी बढ़ सकती है.

पूर्वी सिंहभूम में हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है. जिले के दरीसाई में शनिवार को 36.4 मिमी बारिश हुई. वहीं राज्य भर में बारिश की बात करें तो घाटशिला, जमशेदपुर, कोडरमा में 30.0 मिमी से अधिक बारिश हुई.

रांची में 16.2 मिमी बारिश

20.0 मिमी बारिश गुमला, साहिबगंज, खरसावां और गिरिडीह में हुई. वहीं सिंहभूम, बोकारो, डालटनगंज, रामगढ़ में अच्छी बारिश हुई. रांची में 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी. इसके अलावा लोहरदगा, जामताड़ा, चतरा, गढ़वा से लेकर हर हिस्से में बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान लातेहार के बालूमाथ और जमशेदपुर में आंधी भी चली, इसकी रफ्तार 65 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गयी.

बारिश होने के कारण जमशेदपुर का अधिकतम रांची से भी कम रहा. यहां अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से करीब दस डिग्री नीचे है. लेकिन डालटनगंज में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा.

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री में)

  • रांची 30.4  15.8
  • जमशेदपुर 28.5  18.8
  • डालटनगंज 33.6  19.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *