15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम काकीनाडा रवाना
जमशेदपुर, 2 अगस्त । 1 से 12 अगस्त 2025 तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम शुक्रवार अहले सुबह टाटा नगर से काकीनाडा के लिए रवाना हुई।
हॉकी झारखंड और राज्य खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। झारखंड टीम चैंपियनशिप के ए डिविजन के पूल ए में है, जिसमें उसके साथ हॉकी कर्नाटक और हॉकी छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हैं।
झारखंड का पहला मुकाबला 5 अगस्त को हॉकी कर्नाटक के खिलाफ और दूसरा मैच 6 अगस्त को हॉकी छत्तीसगढ़ के खिलाफ निर्धारित है।
