Jharkhand

नक्सल प्रभावित छह जिलों को विशेष केंद्रीय सहायता, मिले 51.73 करोड़

झारखण्ड राँची

रांची :  राज्य के छह नक्सल प्रभावित जिलों गिरिडीह, गुमला, खूंटी, सरायकेला, चतरा और चाईबासा को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 51.73 करोड़ रुपये मिले हैं. यह राशि केंद्र प्रायोजित पुलिस आधुनिकीकरण योजना अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत दी गयी है.

नक्सल प्रभावित जिलों को मिली राशि

गिरिडीह को 10.25 करोड़, गुमला को 10.25 करोड़, खूंटी को 9.89 करोड़, सरायकेला को 10.25 करोड़, चाईबासा को 10.25 करोड़ और चतरा 84 लाख रुपये मिले हैं. इस राशि से राज्य के छह जिलों में सार्वजनिक आधारभूत संरचना और सेवाओं से संबंधित क्रिटिकल गैप्स को भरा जायेगा.

गृह मंत्रालय ने योजना बनायी थी

इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने देश के अति उग्रवाद प्रभावित जिलों में विशेष केंद्रीय सहायता देने की योजना बनायी थी, जिसमें छह जिले झारखंड के हैं. झारखंड के आठ जिले माओवादियों की सक्रियता के लिहाज से अति माओवाद प्रभाव श्रेणी में हैं जबकि 16 जिलों में माओवादियों का प्रभाव है.

देश भर के माओवाद प्रभाव वाले 25 में आठ जिले झारखंड के

देश के अति माओवाद प्रभाव वाले 25 में आठ जिले झारखंड के हैं. झारखंड में माओवाद प्रभाव वाले 16 जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. वहीं आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *