अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे झारखंड के खिलाड़ी,रांची स्टेशन पर जोरदार स्वागत
रांची, 8 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में मेडल जीतकर रांची लौटे झारखंड के होनहार खिलाड़ी तनुश्री और एल. प्लूटो दीप सिंह का स्वागत उनके साथी खिलाड़ियों ने रांची रेलवे स्टेशन पर जोरदार तरीके से किया।
खिलाड़ियों के स्टेशन पहुंचते ही फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दोनों विजेताओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में और बड़ी सफलता की कामना की।
