रांची : झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा कोलकाता में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक मीट में मेडल विजेता खिलाड़ियों को आज सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि भरत काशी और चंदन साहू, राजेश साहू, लक्ष्मण राम, झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के हाथों से सम्मानित किया गया.
संचालन विपिन सिंह ने किया
इसका संचालन विपिन सिंह के द्वारा किया गया, विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जिसका नाम इस प्रकार है 1. पारसनाथ महतो 2. संदीप उरांव, 3. परिमल मोदी 4. श्याम देव महतो 5. लक्ष्मण महतो 6. राजकुमार बाल्मीकि 7. हजरत अंसारी 8. रंजीत मुंडा 9. दिल बहादुर थापा 10. विजय सिंह 11. भोला सिंह 12. पीसी दीवगाम 13. लक्ष्मण राम 14. वीरेंद्र साहू अंतरराष्ट्रीय एशियन गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित किया गया.
प्रोग्राम में शामिल खिलाड़ी
इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए निम्नलिखित खिलाड़ी उपस्थित हुए. इनमे अशोक सिंह, कृष्णा कुमार विशु, मनोरंजन, परवीन सिंह, अनिल कुजूर, संजय राय, निर्मला, रवि, गोवर्धन मुंडा, राजेंद्र महतो, सुरेंद्र बड़ाईक शामिल हैं.