खेलरांचीलोहरदगा

झारखंड जूनियर बालक चॉकबॉल टीम घोषित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखेगा दम

लोहरदगा/रांची | झारखंड राज्य की जूनियर बालक चॉकबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है, जो आगामी 16वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक/बालिका चॉकबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर 2025 तक एसेंट इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल, आनंदपुरम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जा रही है।

घोषित टीम में निम्न खिलाड़ी शामिल हैं —
आयुष टोप्पो (कप्तान), इमैनुएल तिर्की, अनीश तिर्की, सुमन साहिल लकड़ा, हिमांशु उरांव, रोशन भगत, निखिल कुमार, नमन उरांव, सुभाष उरांव, रोहित तिर्की, प्रिंस साहू, लक्की उरांव। टीम के कोच शुभम् उरांव होंगे।

गौरतलब है कि सभी खिलाड़ी ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा से हैं। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन पर स्कूल में हर्ष का माहौल है। स्कूल के चेयरमैन श्री प्रवीण कुमार सिंह, प्रिंसिपल एस.के. झा, शारीरिक शिक्षक सुजाऊदीन राजा एवं अन्य शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम 24 सितंबर 2025 को रांची से विशाखापत्तनम के लिए रवाना होगी।

इस संबंध में जानकारी झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव बृजेश गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *