रांची

दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार का तोहफा, 3.57 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि

Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले धनबाद जिले की 3,57,577 महिलाओं को सम्मान राशि भेजी गई है। हर महिला को ₹2,500 की राशि सीधे बैंक खाते में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के जरिए भेजी गई है। इस योजना के तहत सरकार ने कुल ₹89.39 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। यह जानकारी धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी।

अगस्त महीने की राशि भी मिल चुकी है

DC  ने बताया कि योजना के लाभुकों को अगस्त महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान कर दिया गया है।

जिनके खाते आधार से लिंक नहीं – उन्हें नहीं मिला लाभ

DC ने बताया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें फिलहाल योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने ऐसे सभी लाभुकों से अपील की है कि वे शीघ्र आधार सीडिंग करवा लें, ताकि भविष्य में उन्हें भी सम्मान राशि मिल सके।

जारी है भौतिक सत्यापन का काम

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है। सत्यापन के बाद योग्य पाए गए महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

जिन महिलाओं का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भी योजना की राशि मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *