Avinash Pandey

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने जगरनाथ महतो के निधन पर जताया शोक  

राँची

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने राज्य के शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जगरनाथ महतो का निधन राज्य के लिए और हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

राजेश ठाकुर ने कहा- लोकप्रिय नेता के निधन से मर्माहत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा की झारखंड के लोकप्रिय नेता सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन से मन मर्माहत है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

हर दिल अजीज नेता थे जगरनाथ महतो : आलमगीर आलम

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चेन्नई में इलाजरत हर दिल अजीज नेता, झारखंड आंदोलनकारी, वर्षों पुराने साथी मंत्री टाइगर जगरनाथ महतो का निधन पूरे झारखंड वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि वह दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं.

टाइगर जगरनाथ महतो का निधन अपूरणीय क्षति : राजीव रंजन

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि टाइगर जगरनाथ महतो का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है. प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो का निधन की सूचना से मर्माहत हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दे. मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं .

अर्जुन मुंडा ने जगरनाथ महतो के निधन पर जताया शोक

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताया है. मुंडा ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन का बहुत ही दुःखद समाचार मिला. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें. ओम् शांति.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *