झारखंड चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल साहेबगंज रवाना, संथाल परगना में होगा क्षेत्रीय अधिवेशन और कार्यकारिणी समिति की बैठक
रांची, 19 जुलाई — झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में आज रांची से साहेबगंज के लिए रवाना हुआ। यह दल संथाल परगना प्रमंडल में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन और कार्यकारिणी समिति की बैठक में भाग लेगा।
बैठक का आयोजन रविवार, 21 जुलाई को ईस्टर्न झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आतिथ्य में साहेबगंज में किया गया है। शाम 4 बजे से कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि इससे पहले सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा, जिसमें संथाल परगना व अन्य प्रमंडलों के व्यापारी-उद्यमी शामिल होंगे।
गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गुमला, पलामू और कोयलांचल के चैम्बर पदाधिकारियों और व्यापारियों का महाजुटान इस अधिवेशन में होगा।
झारखंड चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा,
“संथाल परगना सिर्फ एक प्रमंडल नहीं, बल्कि असीम संभावनाओं का केंद्र है। यदि हमें समृद्ध झारखंड चाहिए, तो सशक्त संथाल परगना आवश्यक है।”
चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि झारखंड चैम्बर द्वारा व्यापारियों की समस्याएं जानने के लिए जिलों का दौरा लगातार किया जा रहा है।
संथाल क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:
- परेश गट्टानी (अध्यक्ष)
- आदित्य मल्होत्रा (महासचिव)
- विकास विजयवर्गीय (सह सचिव)
- नवजोत अलंग
- रोहित अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)
- रमेश कुमार (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष)
- उदय शंकर दुबे
- रोहित पोद्दार
- संजय अघोरी
- मुकेश अग्रवाल
- प्रमोद सारस्वत (उप समिति चेयरमैन)
- तेजविंदर सिंह
