झारखंड कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर, तीन डॉक्टर बर्खास्त, शहीद जवानों के परिजनों को नौकरी
रांची, 23 जुलाई : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें 21 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कई प्रशासनिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े फैसले लिए गए।
बैठक का सबसे अहम फैसला तीन डॉक्टरों की बर्खास्तगी को लेकर रहा। डॉ. कुमारी रेखा (मुसाबनी), डॉ. रीना कुमारी (बोकारो) और डॉ. वीणा कुमारी (कसमार) को सेवा में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया।
📝 कैबिनेट के प्रमुख निर्णय:
🔹 शहीद अर्धसैनिक बल जवानों के परिजनों को मिलेगा लाभ
उग्रवाद या राष्ट्र सेवा में शहीद हुए झारखंड निवासी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान और सरकारी नौकरी में अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा।
🔹 महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को मिली स्वीकृति
मार्च 2023 तक की रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
🔹 सेवानिवृत्त कर्मियों को Notional वेतनवृद्धि
30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मियों को काल्पनिक वेतनवृद्धि के आधार पर पेंशन की गणना की जाएगी।
🔹 डाल्टनगंज में विशेष SC/ST न्यायालय की स्थापना
SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित की जाएगी।
🔹 अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदला गया
अब इस योजना को मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक कहा जाएगा।
🔹 4339 उर्दू शिक्षक पदों का सृजन
पूर्व के 3712 पदों को समाप्त कर 4339 नए पदों को मंजूरी दी गई।
🔹 पुलिस और गृह रक्षक भर्ती नियमों में संशोधन
पुराना विज्ञापन रद्द कर आयु सीमा और फीस में छूट देने का फैसला।
🔹 श्रावणी मेला 2025 के लिए सुरक्षा व्यवस्था
28 अस्थायी मेला ओपी और 19 यातायात ओपी बनाए जाएंगे।
🔹 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली
विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियमावली 2025 को मंजूरी।
🔹 राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को स्वीकृति
नई व्यवस्था के तहत राज्य में उच्च शिक्षा के ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
🔹 झारखंड आयुष सेवा नियमावली में संशोधन
आयुष सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु महत्वपूर्ण संशोधन।
🔹 SAG योजना के अंतर्गत पोषण आहार आपूर्ति
अलग-अलग एजेंसियों को मनोनयन के माध्यम से चयनित किया गया।
