30वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड की बालक टीम होगी शामिल
रांची : राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन एवं टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट बालक/बालिका चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर 2025 तक राजेश पायलट स्टेडियम, दौसा (राजस्थान) में किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की 18 सदस्यीय बालक वर्ग की टीम भाग लेगी। टीम कल, 12 अक्टूबर 2025 को रांची से झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस द्वारा दौसा (राजस्थान) के लिए रवाना होगी।
घोषित टीम इस प्रकार है:
(बालक वर्ग)
- मोहम्मद तौफिक अंसारी (कप्तान) – साहेबगंज
- मोहम्मद वामिक नईम – साहेबगंज
- जैनुल हक – पश्चिम सिंहभूम
- फैजल साहिल – जमशेदपुर
- असीम हरी – जमशेदपुर
- मोहम्मद शोएब अंसारी – साहेबगंज
- विनीत कुमार – साहेबगंज
- शुभम कुमार साहू – लोहरदगा
- एन. कार्तिक – पश्चिम सिंहभूम
- ओम कुमार मंडल – पश्चिम सिंहभूम
- असजद राजा – गढ़वा
- परमेश्वर प्रधान – पश्चिम सिंहभूम
- अंशुमान दुबे – साहेबगंज
- मोहम्मद अरमान नदाफ – जमशेदपुर
- शिवम राज यादव – साहेबगंज
- मोहम्मद शारिब – लोहरदगा
टीम कोच: शाकिब आलम
टीम मैनेजर: रवि कुमार
खिलाड़ियों को प्रस्थान से पूर्व झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सी. बी. तिवारी, आलोक मिश्रा, सुरजीत झा, शकील अहमद, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, महासचिव अजय कुमार साव तथा दीपक कुमार दुबे सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं और टीम के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
