खेलरांची

झारखंड बालक-बालिका सुपर स्पीड खो-खो खुली चयन प्रतियोगिता संपन्न


रांची । झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय झारखंड राज्य सुपर स्पीड बालक-बालिका खुली चयन प्रतियोगिता रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा के प्रांगण में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन खेलप्रेमी दीपक मरांडी और जाॅन हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय झा ने आगंतुकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।

चयन प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से लगभग 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों—अंडर-14 (सबजूनियर) एवं अंडर-17 (जूनियर)—में आयोजित की गई। रेफरी की भूमिका में विवेक कुमार, उमाकांत उरांव, संजय कुमार, शुभम सिंह, कौशल कुमार, सरिता कुमारी, रिया सिंह, प्रीति प्रजापति और रोहन कुमार शामिल रहे।

रामगढ़ के टाटा डी.ए.वी. चैनपुर के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के आधार पर 20-20 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह शिविर 10 से 20 सितंबर तक बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा में आयोजित होगा।

चयनित झारखंड टीम 8 अक्टूबर को हटिया रेलवे स्टेशन से जयपुर (राजस्थान) के लिए रवाना होगी, जहां 10 से 12 अक्टूबर तक सबजूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मुकुंदा रोड, भानकुरूटा, जयपुर में होगा।

चयनित खिलाड़ी
बालक वर्ग : शिवम कुमार, रोहन कुमार, सन्नी कुमार, शिवा कुमार (रांची), पवन नायक, अजय कुमार (लोहरदगा), सत्यवीर दास, प्रिन्स कुमार (हजारीबाग), अभिषेक उरांव, भीम कुमार (चतरा), आर्यन महतो (गिरिडीह), आदित्य कुमार, मनीष कुमार (गढ़वा), अनिश कुमार, आकाश नायक, आर्यन लोहरा (गुमला), रंजीत कुमार, वतन कुमार, आर्यन प्रसाद, राजवीर कुमार, अक्षत कुमार, बेलाल अहमद, जिशान अंसारी (टाटा डी.ए.वी., रामगढ़)।

बालिका वर्ग : प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी, अन्नु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी (रांची), हंसिका कुमारी, पूनम कुमारी, प्रिया कुमारी (लोहरदगा), योशि प्रिया, सलोनी कुमारी (गुमला), सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी (चतरा), मनीषा कुमारी, अन्नु उरांव (हजारीबाग), अन्नुप्रिया उरांव, अलीशा कुमारी (लोहरदगा), अर्पिता कुमारी, शालिनी कुमारी (रामगढ़), उमा थापा, अमिका कुमारी (सिमडेगा)।

यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *