रांची

“जे नाची से बाची”: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में स्व. राम दयाल मुंडा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

रांची, 23 अगस्त 2025 (शनिवार) – महान शिक्षाविद, पद्मश्री स्व. राम दयाल मुंडा की जयंती के अवसर पर जीवन ज्योति केंद्र द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, बुंडू में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जे नाची से बाची” रहा, जिसके तहत छात्राओं ने पारंपरिक गीत और नृत्य के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राम दयाल मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की भूमिका देवी, जीवन ज्योति केंद्र की रंजना भारती और गुरुवा लोहार उपस्थित रहे।

बच्चों ने पेश की झारखंड की सांस्कृतिक झलक

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने गीत और नृत्य के माध्यम से न केवल झारखंड की मिट्टी और संस्कृति की झलक पेश की, बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्व. राम दयाल मुंडा जी की जीवनी को भी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गायन प्रतियोगिता में:

सोना मनी कुमारी, ऊषा कुमारी, नेहारिका कुजूर, मीना कुमारी, स्वीटी कुमारी, रिदिमा कुमारी, संपति कुमारी ने शानदार प्रस्तुति दी।

नृत्य प्रतियोगिता में:

सोनामणि ग्रुप और संपति नृत्य कला दल ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।
अन्य प्रतिभागियों में आरती कुमारी, दिव्या, सुनीता, काजल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता कुमारी, गौरेंद्र नाथ गोंजू, वासुदेव हजाम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *